Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल के नवनिर्मित सड़क का हुआ उद्घाटन० भविष्य की योजनाओं को किया मीडिया से साझा….


रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक स्कूल संस्कार पब्लिक स्कूल प्रगति के सोपान पर निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में आज शुक्रवार को संस्कार पब्लिक स्कूल के नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन हुआ। मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, विनय पांडेय, संजय बोहिदार आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगभग 500 मीटर की सड़क मुख्य द्वार से लेकर छात्रावास तक विस्तारित है। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि मीडियाकर्मी रामचंद्र शर्मा की स्कूल की सड़क का उद्घाटन भी मीडियाकर्मियों द्वारा ही किया गया। जिसके चलते सभी पत्रकारों में उत्साह देखते ही बनता था। वरिष्ठ पत्रकार गणों ने प्रारंभ में दीप प्रज्जवलित कर भगवान विश्वकर्मा को याद कर पूजा अर्चना की। फीता काटकर सड़क भ्रमण कर प्रेसवार्ता ली गई। प्रेस वार्ता में स्कूल के संचालक रामचंद्र शर्मा ने स्कूल में होने वाले सुधार व इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी प्रदान की। फीस आदि के संबंध में भी बताया गया कि संस्कार स्कूल के स्तर की किसी भी स्कूल से वहां की फीस कम है। साथ ही किसी भी निर्माण कार्य में होने वाले खर्च को फीस में नहीं जोड़ा जाता। प्राचार्या रश्मि शर्मा ने कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल बेहतर सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में मंच संचालन दीपक मंडल व आभार प्रदर्शन एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन द्वारा किया गया।
जल्द ही टॉप पर होगी संस्कार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने बताया कि संस्कार पब्लिक स्कूल देखते ही देखते उंचाईयों को छू रही है। लगातार सुधार करते जाने से संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ ही नहीं वरन् आसपास के जिलों में भी प्रसिद्ध हो गई है। प्रबंधन की मेहनत, इंस्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार, शानदार शैक्षणिक गतिविधियां, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम, हॉर्स राईडिंग, खेलकूद में अग्रणी आदि कारणों से जल्द ही सर्वोच्च शिखर पर पहुच जाएगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING