Advertisement Carousel
Uncategorized

स्काई टीएमटी द्वारा चपले में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का आयोजन….

खरसिया, चपले। ग्राम चपले में 14 मार्च को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कैंप का सफल आयोजन किया गया।
शिविर में स्काई एलॉयज के डॉ. टेकलाल पटेल (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रभु नारायण (एमबीबीएस, एएफआईएच) तथा ओएचसी स्टाफ उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर स्काई टीएमटी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी हमेशा सामाजिक जिम्मेदारी को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्काई टीएमटी केवल औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए भी लगातार प्रयासरत है।

advertisement

इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराई एवं दवा वितरण का लाभ उठाया। शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, स्वच्छता एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा जताई। आयोजकों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन आगे भी जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING