Advertisement Carousel
Uncategorized

पंडित श्यामाचरण शुक्ल जयंती जिला कांग्रेस भवन में मनाई गई


रायगढ़ – मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री पंडित श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर आज जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।साथ ही सभी कांग्रेसियों ने छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कियाश्यामा भैया अमर रहे के नारे से कांग्रेस भवन गूंज उठा जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पंडित श्यामाचरण शुक्ल जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पं.श्यामा चरण शुक्ल मध्यप्रदेश केतीन बार के मुख्यमंत्री रहे ,उन्होंने अपने कार्यकल मे नहरो का जाल बिछा दिए ,बड़े बड़े बांध बनवाया,नियोजित शहर का निर्माण उन्होंने ही प्रारम्भ किया ,शुक्ल जी एक सिद्धांतवादी नेता थे, उनके कृषि क्षेत्रो के विकास और संवर्धन के लिए किए गए कार्यो के कारण छत्तीसगढ़ सरकार 27 फरवरी को कृषक दिवज़ के रूप में मनाती है ,उनका मानना था कि कृषको की स्थिति सुधारकर ही प्रदेश का विकास किया जा सकता है ,कृषक समृध्द होगा तो समाज का हर वर्ग लाभान्वित और आर्थिक रूप से मजबूत होगा.उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता


आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप सेप्रभारी महामंत्री शाखा यादव, ब्लाक अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार,मदन महंत,संतोष चौहान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,स्नेहलता शर्मा,संजय चौहान,सपना सिदार,रमेश भगत,चंद्रमणि बरेठ,रवि सवारियां,वसीम खान,गौरांग अधिकारी,अरुणा चौहान,अनिता चौहान,सैय्यद इम्तियाज़,गौतम माहपात्र,शायरा बानो,सरस्वती भगत,किरण बरेठ,सुगंधा वैद्य,सुनीता मिंज,उर्मिला लकड़ा,श्रेयस शर्मा,वारसुन बेग,मनबशा, शुष्मा शर्मा,सलमा बेगम,बकरीदन बेगम,शेख ताजीम,सत्यप्रकाश शर्मा,राजू बोहिदार,संतोष डिमर,श्यामलाल सारथी,विकास बोहिदार,विवेक सिंघानिया,सोनू पुरोहित,घासीदास महंत,आदि कांग्रेसी उपस्थित थे

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING