Advertisement Carousel
Uncategorized

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में कोतरारोड़ पुलिस की कड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….

*14 अप्रैल, रायगढ़* । कोतरारोड़ पुलिस ने बालिका (12 वर्ष) से छेड़खानी के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए *आरोपी संतोष महंत (42 वर्ष)* को गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । घटना को लेकर दिनांक 12.04.2026 को थाना कोतरारोड़ में बालिका के परिजन थाना आये, जिन्होंने प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी को घटना के बारे में बताया कि 12 अप्रैल को उसकी लड़की डरी सहमी सी थी, तब उसकी मां ने लड़की से पूछा कि बताई कि पडोसी संतोष चौहान चार-पांच दिनों से लगातार छेड़खानी कर रहा है, 11 अप्रैल को जब पापा ड्यूटी पर और मम्मी जंगल लकड़ी लेने गई थी । बालिका घर के सामने कपड़ा धो रही थी, उस समय भी संतोष चौहान गंदे इशारे कर छेड़खानी किया और घर में किसी को नहीं बताना कहकर धमकी दिया । डीएसपी अजय नागवंशी द्वारा बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराकर मेडिकल कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर जाकर धर दबोचा गया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थाना कोतरारोड़ में आरोपी संतोष चौहान के विरूद्ध *अपराध क्रमांक 117/2026 धारा 79 भारतीय न्याय संहिता, 12 पॉक्सो एक्ट* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।*एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —  *“महिला एवं नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे मामलों में आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING