Advertisement Carousel
Uncategorized

हमारा परिवार दुख की इस बेला में त्रिपाठी परिवार के सांथ है….भुलाया न जा सकेगा कर्नल विप्लव की शहादत को…पवन अग्रवाल हरविलास अग्रवाल….बीपीए ग्रुप एवँ श्री रूपाणाधाम स्टील एवँ पेपर लिमिटेड ने अपनी संवेदनाये व्यक्त की…..बीपीए ग्रुप व श्री रुपाणाधाम स्टील परिवार ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना ! उद्योगपति पवन अग्रवाल एवं हरबिलास अग्रवाल ने कहा – ‘हमारा परिवार इस दु:ख के क्षण में त्रिपाठी परिवार के साथ खड़ा है’

हमारा परिवार दुख की इस बेला में त्रिपाठी परिवार के सांथ है….भुलाया न जा सकेगा कर्नल विप्लव की शहादत को…पवन अग्रवाल हरविलास अग्रवाल….बीपीए ग्रुप एवँ श्री रूपाणाधाम स्टील एवँ पेपर लिमिटेड ने अपनी संवेदनाये व्यक्त की…..



रायगढ़, 15 नवम्बर। बीपीए ग्रुप व श्री रुपाणाधाम स्टील के उद्योगपति पवन अग्रवाल एवं हरबिलास अग्रवाल ने मणिपुर राज्य के चुराचन्दपुर जिले के ग्राम सियालसी के समीप हुए माओवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस हमले में शहीद हुए रायगढ़ के लाल, जिले के सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी के पुत्र कर्नल विप्लव त्रिपाठी, बहू श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं पांच वर्षीय पौत्र अबीर त्रिपाठी को दग्ध हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की है। दोनों उद्योगपतियों ने इस उग्रवादी हमले को कायराना कृत्य करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।उद्योगपति पवन अग्रवाल एवं हरबिलास अग्रवाल ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी व पुत्र की शहादत को नमन किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “बीपीए ग्रुप एवं श्री रुपाणाधाम स्टील परिवार इस भारी दुःख के क्षण में शोक संतप्त त्रिपाठी परिवार के साथ खड़ा है। ईश्वर त्रिपाठी परिवार को इस भारी दुःख को सहन करने की शक्ति व संबल प्रदान करें।”

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING