Advertisement Carousel
Uncategorized

पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार…..रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क पुलिस टीम ने लाखों की संभावित चोरी टाली, आरोपी रिमांड पर भेजा गया…

*28 अप्रैल, रायगढ़* । थाना पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी से देर रात एटीएम से बड़ी चोरी की वारदात होने से पहले ही विफल कर दी गई। रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गेरवानी चौक स्थित इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया है, सूचना पर तत्काल पूंजीपथरा की गस्त पार्टी पहुंची पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को गैस कटर से मशीन तोड़कर रुपए चोरी का प्रयास करते रंगे हाथ दबोच लिया। त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी आर्थिक अपराध की घटना टल गई।

जानकारी के मुताबिक घटना बीते रात 03.00 बजे के आसपास की है । पुलिस को गेरवानी स्थित एटीएम पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली जिस पर तत्काल एक्शन लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन पर गश्त टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान को काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किए गए।

advertisement

पूछताछ में आरोपी पंकज पासवान ने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता से उसका मंसूबा नाकाम हो गया। इस घटना से एटीएम मशीन को 3,50,000 रूपये का नुकसान है । घटना के संबंध में इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर *आरोपी पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

इस साहसिक और सतर्क कार्रवाई की सराहना करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी रामकिंकर यादव एवं पूरी टीम की पीठ थपथपाई तथा उत्कृष्ट कार्य के लिए तीनों आरक्षक- चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा को नगद ईनाम राशि आदेश जारी कर प्रोत्साहित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING