Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल के बच्चों ने किए दिवाली सेलिब्रेट राम, लक्ष्मण व देवी सीता के वेशभूषा में बच्चों ने लुभाया सजाई रंगोली, जलाए फूलझड़ी, मनाईं खुशियां

रायगढ़। संस्कार स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दीपावली के पूर्व ही खूब फुलझड़ी जलाई और त्यौहार की खुशियां मनाईं। राम, लक्ष्मण व देवी सीता की वेशभूषा में सजकर आए बच्चों ने खूब लुभाया। स्कूल के टीचर्स के साथ बच्चों ने धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट किया।
संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में हर तीज-त्यौहार व महत्वपूर्ण दिवसों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसके माध्यम से बच्चों को हमारे देश की विभिन्नता में एकता व अलग-अलग संस्कृतियों से परिचय कराया जाता है। इसी कड़ी में मंगलवार को दीपावली त्यौहार के पूर्व यह आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चों ने खूब धमाल

मचाया। इसके लएि टीचर्स ने भी खूूब मेहनत की। बच्चों के संग शानदार रंगोली बनाई। रंग-बिरंगे परिधानों में आए बच्चे काफी खुश नजर आए। राम, लक्ष्मण व माता सीता के रूप में बच्चों को सजाया गया। टीचर्स ने बच्चों को दीपावली त्यौहार क्यों मनाया जाता है, इसकी जानकारी दी। सभी ने मिलकर धूम-धड़ाके के साथ दिवाली सेलिब्रेट किए। माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर बच्चों ने खूब फूलझड़ी चलाई। बच्चों के अभिभावकों ने भी स्कूल की इस पहल को खूब सराहा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING