Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ घरघोड़ा के लाल सक्षम चौबे का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, विनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम में शामिल….

रायगढ़ / बिलासपुर। बहुत ही गर्व की बात है।*हमारे क्षेत्र के होनहार क्रिकेटर *सक्षम चौबे* पुत्र धनंजय चौबे का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित *मेन्स अंडर-19 विनू मांकड़ ट्रॉफी 2026-27* के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) की टीम में हुआ है।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा जारी आधिकारिक सूची (दिनांक 30-09-2026) के अनुसार, सक्षम चौबे *बिलासपुर जिले* से चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता *8 अक्टूबर 2026 से पांडिचेरी* में आयोजित होगी। टीम को 1 अक्टूबर को रायपुर रिपोर्ट करना है।सक्षम का चयन इसलिए भी खास है, क्योंकि वे *हमारे पूरे क्षेत्र के पहले खिलाड़ी हैं जो इस राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं।**शानदार करियर रिकॉर्ड:*इससे पहले सक्षम ने *MPMSC मेंस अंडर-19 इनविटेशनल टूर्नामेंट 2026* में छत्तीसगढ़ अंडर-19 (CSCS-U19) की ओर से ओडिशा अंडर-19 जैसी टीमों के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था।क्रिकेट रिकॉर्ड्स प्लेटफॉर्म *CricHeroes Profile* के अनुसार उनके आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं:- *कुल मैच:* 105 से अधिक- *कुल विकेट:* 133 से ज्यादा (एक स्पिनर के रूप में बेहद प्रभावी)- *कुल रन:* निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 862 से अधिक रनएक स्पिनर के तौर पर गेंदबाजी में उनकी धार और निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी उन्हें टीम का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनाती है।इस उपलब्धि पर पूरे विप्र परिवार, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने सक्षम को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।हमें विश्वास है कि सक्षम पांडिचेरी में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे और आगे चलकर भारतीय टीम की नीली जर्सी भी पहनेंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING