Advertisement Carousel
Uncategorized

“जिन पंखुड़ियों को प्रियंका गांधी ने पैरों तले कुचला, उसे माथे पर लगाने वाले कांग्रेसियों को आदिवासी राष्ट्रपति के आगमन से पेट में दर्द” – वित्त मंत्री ओपी चौधरी का दीपक बैज पर पलटवार…

रायगढ़ :- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा की गई टिप्पणी पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने कड़ा पलटवार किया है।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि जिन पंखुड़ियों को प्रियंका गांधी ने अपने पैरों तले कुचल दिया था, उसे अपने माथे पर लगाने वाले कांग्रेसियों के पेट में देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति माननीय द्रौपदी मुर्मू जी के छत्तीसगढ़ आगमन से दर्द शुरू हो गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब एक आदिवासी समाज की बेटी, एक जनजातीय महिला अपने संघर्ष, तपस्या और सेवा के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन होती है, तो कांग्रेस सवाल और विरोध पर उतर आती है।देश की राष्ट्रपति का विरोध करना, उनके दौरे पर सवाल उठाना, यह कांग्रेस की आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस के लिए जनजातीय सम्मान को सिर्फ ढोंग बताते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधी हो चुकी कांग्रेस के लिए जनजातीय समाज का सम्मान सिर्फ एक राजनीतिक ढोंग और दिखावा है। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी समाज को आगे बढ़ने नहीं दिया, सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक आदिवासी महिला को देश का प्रथम नागरिक बनाया गया, तो कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है।दीपक बैज का बयान उनकी ओछी मानसिकता और कांग्रेस के संस्कारों को दिखाता है। छत्तीसगढ़ की जनजातीय समाज की जनता कांग्रेस के इस दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING