Advertisement Carousel
Uncategorized

“ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

*रायगढ़, 24 अक्टूबर* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में कल 23 अक्टूबर को पुलिस टीम ने तुमीडीह–सराईपाली मार्ग तथा जिंदल प्लांट पूंजीपथरा के पीछे जमडबरी रोड पर दबिश देकर कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत 3,200 रुपये जब्त की है। एक प्रकरण में शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। पहली कार्रवाई में थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तुमीडीह–सराईपाली मार्ग पर एक व्यक्ति स्कूटी से अवैध महुआ शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज कुमार देवांगन ने आरक्षक नरेंद्र कुमार पैंकरा एवं सुरेंद्र यादव के साथ मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम संजय साहू पिता उसत राम साहू, उम्र 24 वर्ष, निवासी सराईपाली, थाना पूंजीपथरा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 500-500 एमएल के 20 पन्नी पाउच में कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 1,000 रुपये बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कूटी क्रमांक CG 13 AH 5891 को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इसी क्रम में दूसरी कार्रवाई के दौरान प्रधान आरक्षक गजेंद्र प्रसाद पैंकरा को हमराह आरक्षक कीर्तन यादव एवं आदिकंद प्रधान के साथ पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जिंदल प्लांट पूंजीपथरा के पीछे जमडबरी रोड किनारे एक व्यक्ति अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसने अपना नाम राजेंद्र निषाद पिता संतराम निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी सराईपाली, थाना पूंजीपथरा बताया। उसके कब्जे में रखी सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी से 44 पन्नी पाउच में भरी कुल 22 लीटर कच्ची महुआ शराब, कीमत 2,200 रुपये बरामद हुई। आरोपी द्वारा शराब बिक्री के उद्देश्य से रखना बताए जाने पर पुलिस ने शराब जब्त कर उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। दोनों कार्रवाइयों में पूंजीपथरा पुलिस ने कुल 32 लीटर अवैध महुआ शराब, कीमत 3,200 रुपये तथा परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की है। कार्रवाई में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज कुमार देवांगन, प्रधान आरक्षक गजेंद्र प्रसाद पैंकरा, आरक्षक नरेंद्र कुमार पैंकरा, सुरेंद्र यादव, कीर्तन यादव एवं आदिकंद प्रधान की सक्रिय भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING