Advertisement Carousel
Uncategorized

कांग्रेस के पास नेता नहीं, इसीलिए दूसरे के नेता में सुपर सीएम दिख रहा है – भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा का नाना पटोले पर पलटवार…ओपी चौधरी सुपर सीएम नहीं, साय सरकार के सुपर परफॉर्मर मंत्री हैं, कांग्रेस का डर बोल रहा है – सुमीत शर्मा…

रायगढ़:- महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता नाना पटोले द्वारा वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सुपर सीएम बताये जाने वाले बयान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने तीखा पलटवार किया है।सुमीत शर्मा ने कहा कि नाना पटोले जी का बयान कांग्रेस की हताशा और रायगढ़ में जमीन खिसकने का प्रमाण है। कांग्रेस के पास अपना कोई चेहरा नहीं बचा है, इसीलिए उन्हें भाजपा के नेता में सुपर सीएम नजर आ रहा है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा कि नाना पटोले जी ने अनजाने में ही सच बोल दिया है। उन्होंने सही कहा कि ओपी चौधरी जी ने विपक्ष में रहते हुए भूपेश सरकार की नाक में दम कर दिया था। जब छत्तीसगढ़ की सड़कें गड्ढों में तब्दील थीं, तब ओपी चौधरी ने पदयात्रा कर जनता की आवाज उठाई। प्रदेश में माफियाओं का राज था, तब ओपी चौधरी ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला। भूपेश सरकार ने उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर FIR तक दर्ज की, लेकिन वे रुके नहीं, झुके नहीं। और आज जब वे सत्ता में हैं तो रायगढ़ में विकास की बाढ़ ला दी है। इसी विकास से डरी हुई कांग्रेस को रायगढ़ में उनके खिलाफ प्रत्याशी तक नहीं मिल रहा है। तो ये डर ही है जो नाना पटोले के मुंह से सुपर सीएम के रूप में निकल रहा है। सुमीत शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई सुपर नहीं होता, यहां हर कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक एक टीम के रूप में काम करता है। हां, यह जरूर है कि परफॉर्मेंस के मामले में ओपी चौधरी सुपर से भी ऊपर हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन के कारण ही आज प्रदेश में महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने माताओं-बहनों के खाते में आ रही है और किसानों को धान की एकमुश्त राशि का लाभ मिल रहा है। जो काम भूपेश सरकार 5 साल में नहीं कर पाई, वह साय सरकार ने तीन साल में करके दिखा दिया।नाना पटोले जी को रायगढ़ आकर बयानबाजी करने से बेहतर है कि वे महाराष्ट्र में अपनी डूबती कांग्रेस को संभालें। रायगढ़ की जनता ओपी चौधरी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING