Advertisement Carousel
Uncategorized

जनजातीय गौरव दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषणा करें कि उद्योग और खदान के नाम पर जनजातीय भाईयों बहनों की एक इंच भी जल-जंगल-जमीन उनकी सरकार नहीं लेगी – राकेश पाण्डेय…

रायगढ़, 13 नवंबर 2026*प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव *राकेश पाण्डेय* ने बयान जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद इस प्रदेश को अडानी-गढ़ बनाने में लगी हुई है। केंद्र और राज्य दोनों सरकारों के सुपर बॉस जिनका रायगढ़ जिले में आगमन हो रहा है, उनसे हम सीधी मांग करते हैं।एक तरफ भाजपा जनजातीय गौरव दिवस मनाने की बात कर रही है, दूसरी तरफ भाजपा सरकार बनने के बाद जिस तरह से — *तमनार में पुलिस के दम पर जंगलों की कटाई हुई,*- *पुरुंगा कोल खदान के खिलाफ हमारे जनजातीय भाई-बहन कड़ाके की ठंड में 2 दिन तक कलेक्ट्रेट के बाहर बैठे रहे, लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं आया,*- *जिंदल की जनसुनवाई के खिलाफ भारी ठंड में पूरे तमनार वासी दिनों तक धरने में बैठे रहे, सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय दम-पूर्वक उनका धरना समाप्त करने का षड्यंत्र किया।*इससे भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो गया है।राकेश पाण्डेय ने कहा कि एक तरफ सरकार पूरे प्रदेश को उद्योगपतियों को बेचने में लगी है, हसदेव और तमनार के लाखों कटे पेड़ उसकी गवाही है हाथी प्रभावित क्षेत्रों सहित पूरे जिले में 18 कोल खदानें प्रस्तावित हैं*इसीलिए हम मोदी जी और विष्णु देव साय जी के सुपर बॉस श्री नितिन नवीन जी से मांग करते हैं कि वे धरमजयगढ़ की धरती से घोषणा करें कि -**”जनजातीय भाई-बहनों की अनुमति के बिना, ग्रामसभा में प्रस्ताव पास किए बिना एक इंच भी उनकी जमीन नहीं ली जाएगी और प्रशासनिक गुंडागर्दी करके एक भी जनसुनवाई आयोजित नहीं की जाएगी।”*तब हम मानेंगे कि आप सच में जनजातीय भाई-बहनों के साथ हैं, वरना ये गौरव दिवस सिर्फ एक ढोंग है।*राकेश पाण्डेय**प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस*

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING