
खरसिया..खरसिया की महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के बहुचर्चित मामले में आखिरकार दस दिनों के बाद खरसिया चौकी में गायत्री केशरवानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो ही गया।

उल्लेखनीय है कि गुजरे 4 नवंबर की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे गायत्री केशरवानी अपनी बेटी और अन्य लोगों के साथ पत्रकार पूजा जायसवाल के घर घुसती है और सोशल मीडिया के किसी पोस्ट को लेकर उसके साथ गाली गलौच करती है।पीड़िता के मुताबिक गायत्री केशरवानी ने इस दौरान उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।बता दें कि वारदात के दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया जो कि घटना के बाद सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ।फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर गायत्री केशरवानी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 331(4),296,115(2) और 351(3) के तहत मुकदमा लिख लिया है।
