Advertisement Carousel
Uncategorized

आयुर्वेद कार्यालय में मनाया गया षष्ठम आयुर्वेद दिवस

रायगढ़, / धन्वंतरि जयंती के अवसर पर आज शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय, पंजरी प्लांट रायगढ़ में आयुष विभाग द्वारा षष्ठम आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सालय परिसर में आयुर्वेद फॉर पोषण विषय पर संगोष्ठी तथा कुपोषण संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित की गई।
जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.मीरा भगत ने समुचित पोषण हेतु आयुष विभाग द्वारा वितरित औषधियों एवं आहार-विहार, योग को अपनाने हेतु कहा। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद में सहिजन (मुनगा) अश्वगंधा, शतावरी, यष्टिमधु जैसे अनेक औषधिया है, जिनका उपयोग कर स्वास्थ्य संरक्षण कर सकते है।
इस अवसर पर आयुर्वेद और पोषण पर व्याख्यान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.अशोक कुमार पाण्डेय, डॉ.शेष बहादूर यादव, डॉ.संजीव गुप्ता, डॉ. गुलेश्वरी, डॉ. नीतु देवांगन, डॉ.प्रेमनारायण राठिया द्वारा आयुर्वेद के माध्यम से सुपोषण हेतु उचित आहार विहार योग एवं पंचकर्म पर व्यक्तव दिया गया। डॉ.संजीव गुप्ता द्वारा छ.ग. में मिलने वाले कांदा एवं विविध प्रकार के भाजियों द्वारा पोषण पर जोर दिया गया। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजरी पटेल द्वारा होम्योपैथी के माध्यम से पोषण के बारे में बताया गया।
आयुर्वेद दिवस में महिला एवं बाल विकास से श्रीमती अनिता नायक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपोषण अभियान के तहत विभिन्न प्रकार मिलेट्स एवं भोज्य पदार्थों से निर्मित प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.प्रशांत सक्सेना ने बताया कि महिला बाल विकास के समन्वित सहयोग से आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं गर्भवती माताओं एवं किशोरियों के समुचित पोषण हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर सेवानिवृत्त एवं वरिष्ठ अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.अश्वनी शर्मा, डॉ.जी.एस.पटेल, डॉ.व्ही.के.अम्बवानी का विभाग द्वारा शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING