Advertisement Carousel
रायगढ़

शहर में पनपने लगा फ़िर से दहशतगर्दी का माहौल…बीती रात दो पक्षों में जमकर चले हथियार…निजी क्लिनिक में भी दर्जनभर दहशतगर्दों ने मचाया गदर..चाकूबाजी के बाद पुलिस ने किया दोनों पक्षों पर मुकदमा कायम ..

रायगढ़-:शहर की आबोहवा को कलंकित करने वाले गिरोह फिर से यहां के अमन पर डाका डालना शुरू कर दिए हैं।लम्बी खामोशी के बाद कतिपय उपद्रवियों ने फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है।

बता दें की पूर्व एसपी दीपक झा और संतोष सिंह के कार्यकाल में शहर के तथाकथित आताताइयों के पर पुलिस ने पूरी तरह कुचल दिए थे।पुलिस के पढ़ाये गए पाठ के बाद से ये सभी कुख्यात बदमाश अपनी मांद में छिपे हुए थे।किंतु बीते कुछ माह से शहर के आदतन बदमाश फिर से अपनी मांद से बाहर निकल कर दहशतगर्दी फ़ैलाने लगे हैं।
फिलहाल जो जानकारी मिल रही है उसके मुत्तलिक सोनिया नगर कोतरा रोड के एक गुट और इंदिरा नगर के एक गुट के बीच बीती रात 10 बजे किसी बात को लेकर विवाद उपजा,जिसके बाद इंदिरानगर में ही दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हुई,जानकारी मिल रही है की इस मारपीट में एक युवक चाकू के हमले से बुरी तरह घायल भी हुआ।इस वारदात के बाद जब इंदिरानगर से जुड़े पक्ष के लोग सिटी स्कैन कराने कोतरा रोड स्थित अनुपम डायग्नोस्टिक पहुंचे तो रात तकरीबन ढाई बजे सोनिया नगर के भाटिया गुट के युवकों ने अनुपम डायग्नोस्टिक के भीतर घुसकर सिटी स्कैन कराने आये घायल युवक सहित उसके साथियों के साथ पुनः मारपीट किया।
बहरहाल पुलिस ने इस घटना से जुड़े दोनों पक्षों के विरुद्ध मारपीट,बलवा,आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।और अनुपम डाइग्नोस्टिक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING