Advertisement Carousel
Uncategorized

सोशल वर्कर कविता अग्रवाल यंग एचीवर अवार्ड से सम्मानित

इंडिया वन टीवी द्वारा कलकत्ता के जे डब्लू मेरियट होटल में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट बिजिनेस कम्युनिकेटर के अवार्ड से सम्मानित होकर जिले का नाम किया रोशन

advertisement

रायगढ़:- रायगढ़ जिले की लोकप्रिय समाजसेविका कविता डॉक्टर विकास अग्रवाल को कलकत्ता में यंग एचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया।इस अवार्ड सेरेमनी में देश के ख्यातिलब्ध और जाने माने हस्तियों के उपस्थिति में कविता अग्रवाल ने अवार्ड प्राप्त कर परिवार,जिले सहित पूरे प्रदेश का सम्मान बढ़ाया।कविता अग्रवाल की इस उपलब्धि पर परिवार जनों सहित परिचितों में खुशियों की लहर और और उन्हें फोन के माध्यम से बधाई देने का सिलसिला लगा हुआ है।

इंडिया वन टीवी और पुलिस पब्लिक प्रेस द्वारा आयोजित उक्त मेगा सम्मान समारोह में देश के विभिन्न कोनो से ऐसे व्यक्ति जो समाज मे कुछ नया कर लोगो के लिए प्रेरणा के स्रोत बन रहे है उन्हें सम्मानित किया गया।इस मेगा अवार्ड शो में सेलिब्रेटी ब्यूटी कोच डॉक्टर एकता बगड़िया,सेलिब्रेटी एंकर और अभिनेता अमन यतन वर्मा,सेलिब्रेटी के साथ डिजायनर वंदना गुप्ता,शांति दास, समुंदर बोस जैसे सितारों की उपस्थिति में कार्यक्रम की भव्यता और सुंदरता देखते बन रहा था।

कविता डॉक्टर विकास अग्रवाल को पूरे देश से बेस्ट युवा बिजनेस कम्युनिकेटर के लिए चुना गया।कविता अग्रवाल ने अवार्ड प्राप्त करते हुए कहा कि जब भी कोई कार्य करने पर ऐसा सम्मान मिलता है तब उस कार्य को और अच्छे से करने की प्रेरणा के साथ रुचि बढ़ जाती है।मुझे गर्व है कि रायगढ़ जैसे छोटे शहर से होने के बावजूद भी राष्ट्रीय स्तर पर मेरी प्रतिभा को सम्मान देते हुए मुझे अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है।श्रीमती अग्रवाल ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि सपनो की कोई सीमा नही होती,उन लोगो की ना सुने जो ये कहते है कि यह किया नही जा सकता,जीवन छोटी सोच के लिए बहुत छोटी है और उचाईयो में परचम लहराने के लिए जीवन काल पर्याप्त है।हासिल करने के लिए नकारात्मक सोच के अलावा और भी बहुत कुछ है,अतः अपनी सोच को सकारात्मक रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING