Advertisement Carousel
Uncategorized

महाराज दल के सदस्यों ने की माँ कामख्या के दर्शन जगत कल्याण के पावन उद्देश्य को लेकर माँ से करी प्रार्थना


रायगढ़-असम गुवाहाटी स्थित आदि शक्ति पीठ माँ कामख्या का स्थान प्रमुख शक्तिपीठ में से एक है।हर सनातनी अपने जीवन मे एक बार इस स्थान में आकर माँ का दर्शन लाभ लेने के लिए प्रार्थनारत रहता है।श्रद्धाभक्ति ही वो सशक्त माध्यम है जो हमें औरों से अलग बनाता है।माँ का स्थान सबसे बड़ा है ,हर जगह,हर गॉंव,हर कस्बे में माँ का मंदिर स्थापित है जहां भक्तगण अपनी श्रद्धा भक्ति के साथ माँ की आराधना करते है परंतु इस धरा पर 51 शक्तिपीठ स्थित है जिसके दर्शन लाभ लेने को हर भक्त आतुर रहता है।जगत कल्याण के पवित्र उद्देश्य को लेकर महाराज दल के सदस्यों ने माँ कामख्या मंदिर में जाकर माथा टेका।भाजपा नेता एवं युवाओं में सबसे लोकप्रिय मंजुल दीक्षित की अगुवाई में महाराज दल के सदस्यों ने माँ कामख्या का दर्शन किया एवं संपूर्ण जगत के लिए कामना की।इस यात्रा में मनीष गांधी,मनीष शर्मा,राकेश रात्रे,मनोहर टंडन,छोटू खान,बबलू गुप्ता,सुजीत लहरे,खुलू सारथी,त्रिनाथ निषाद,रजत शर्मा,अमर सिंह राजपूत,भरत कछवाहा,अजय सोनकर,बिनोद यादव,चरण दास बघेल,परमेश्वर सिदार साथ रहे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING