Advertisement Carousel
Uncategorized

सांझा चूल्हा द्वारा दिया गया 33 छात्र-छात्राओं का वार्षिक शिक्षण शुल्क

सांझा चूल्हा द्वारा दिया गया 33 छात्र-छात्राओं का वार्षिक शिक्षण शुल्क
रायगढ़ –  अग्रसेन सांझा चूल्हा द्वारा 4 मार्च को कार्मेल स्कूल में अध्ययनरत 3 छात्र-छात्राओं का वार्षिक शिक्षण शुल्क का भुगतान किया गया। उक्त शिक्षण शुल्क नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी सुरेश अग्रवाल (बट्टीमार) द्वारा अपने माता-पिता के स्मृति में दिया गया। इस अवसर पर सांझा चूल्हा के पदाधिकारी सुशील रामदास, बजरंग अग्रवाल, सांझा चूल्हा ज्यूरी कमेटी के मेम्बर पंकज गोयल, समाजसेवी सुरेश अग्रवाल (बट्टीमार) आदि उपस्थित रहे। इस विषय पर अग्रसेन सांझा चूल्हा के अध्यक्ष सुशील रामदास ने बताया कि पूरे वर्ष भर में, कार्मेल स्कूल के उक्त तीन छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर के भिन्न-भिन्न विद्यालयों के तीस और छात्र-छात्राओं का वार्षिक शिक्षण शुल्क अग्रसेन सांझा चूल्हा की ओर से समाजसेवी सुरेश अग्रवाल (बट्टीमार) ने अपने माता-पिता के स्मृति में दिया है।
ज्ञात हो कि गत दो वर्षों से अग्रसेन सांझा चूल्हा द्वारा नगर के कम आय वर्ग के अग्र परिवारों को सशक्त बनाने के लिए, यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें 50 प्रतिशत पर राशन, 70 प्रतिशत पर इलाज और दवाइयाँ तथा शिक्षण शुल्क देने आदि का प्रावधान किया गया है। इस संस्था की खास बात यह है कि संस्था से लाभ लेने वाले लोगों की कोई पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती है। संस्था के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का मानना है कि अग्र परिवारों के लोग कार्य करके जीविकोपार्जन पर विश्वास रखते हैं और यही कारण है कि उन परिवारों को सशक्त बनाने के प्रक्रिया में किए जाने वाले सहयोग में लाभ लेने वाले व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाता है। संस्था का मानना है कि समाज में ऐसी पहल आवश्यक है और ऐसे प्रयासों से ही किसी भी समाज में सशक्तिकरण का कार्य पूरा किया जा सकता है। नगर में सांझा चूल्हा के 32 सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा 92 परिवारों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING