Advertisement Carousel
Uncategorized

मिट्ठूमुड़ा तालाब निर्माण कार्य मे हो रही लापरवाही महापौर ने ठेकेदार को नोटिस देने दिया निर्देश

advertisement

रायगढ़ / नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू को मिट्ठूमुड़ा तालाब निर्माण कार्य में लापरवाही के लगातार शिकायत मिलने पर निर्माण स्थल का जायजा लिया गया जहाँ ठेकेदार द्वारा किये जा रहे कार्यं की गति केवल खानापूर्ति नजर आई, महापौर ने लोक निर्माण विभाग प्रभारी विकास ठेठवार एवं वार्ड इंजीनियर तथा वार्डवासियों के समक्ष उक्त कार्य के ठेकेदार को त्वरित नोटिस देने निर्देश दिया।


वार्ड क्रमांक 37 में स्थित मिट्ठू मुड़ा तालाब के जीर्णोद्धार हेतु लगातार मांग को देखते हुए विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में महापौर जानकी काट्जू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आगमन दौरान 60 लाख रु स्वीकृत कराए जिसका भूमिपूजन भी जनवरी माह में विधायक महापौर के करकमलों से और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया था, 4 माह बाद भी उक्त तालाब की

स्तिथि जर्जर और गन्दगीयुक्त है,वार्डवसियो ने उक्त निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने तथा ठेकेदार के कार्य शिथिलता को देखते हुए कई बार शिकायत किया जिसे संज्ञान में लेकर महापौर जानकी काट्जू अचानक वार्ड कार्य स्थल जाकर निर्माण कार्यो का जायजा लिया जहाँ केवल पचरी निर्माण होना पाया, उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को त्वरित नोटिस देने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING