Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर-23 की जिला टीम घोषित 25 से भिलाई में खेलेंगे टुर्नामेंट


रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर एवं सीएससीएस के आदेशानुसार संस्कार स्कूल कैम्पस में अंडर-23 टीम का ट्रायल जिला क्रिकेट संघ के निर्देशन में लिया गया। जिसमें अंतरिम टीम घोषित कर 21 खिलाड़ी चयनित किए गए। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि चयनकर्ता पंकज बोहिदार, जफर उल्लाह सिद्धकी, महेन्द्र साव के निर्देशन में भारी संख्या में उपस्थित खिलाडिय़ों का गेंदबाजी व बल्लेबाजी के आधार पर ट्रायल लिया गया। जिसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन हुआ। जो इस प्रकार है
सचिन चौहान (कप्तान), अजहरूल कादरी (उपकप्तान), अजीत कुमार, नितिश साहू, अभिजीत साहू, तुषार शर्मा, कृष मैत्री, सक्षम चौबे, मोहसीन अहमद, शेख जावेद, शुभम सिंह, आशीष ओझा, सूरज आचार्या, डिकेश साव, चिराग सिंह शामिल किए गए हैं। स्टैंड बॉय के रूप में 6 खिलाड़ी रखे गए हैं जो आवश्यकता पडऩे पर प्रतियोगिता के लिए भेजे जाएंगे। जिनका नाम प्रसिद्ध पांडे, पियूष, अनुग्रह नारायण सिंह, कमलेश यादव, सलामत हुसैन व

सागर यादव है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने, सचिव रामचन्द्र शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज विश्वाल, महेन्द्र साव, किशोर पटनायक, वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाहा सिद्धकि, अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, अमित कुंवर, अभिषेक गुप्ता, संतोष गुप्ता, अजय दुबे, राजा गोरख, सानु भयानी, संतोष गुप्ता, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह के कैम्प के पश्चात रायगढ़ की टीम प्रतियोगिता के लिए भिलाई रवाना होगी, जहां उसका मुकाबला जशपुर, कोरबा व कवर्धा से होगा। यह मैच 25 अप्रैल से आरंभ होकर 2 मई तक खेले जाएंगे। इसी के प्रदर्शन के आधार पर खिलाडिय़ों का आगे चयन होगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING