Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा अग्रोहा धाम का लोकार्पण….शनिवार को रायपुर में प्रदेश के मुखिया से मिला अग्रोहाधाम का प्रतिनिधि मंडल

advertisement

रायगढ़ 17 दिसम्बर : नगर में अग्रवाल समाज द्वारा करोड़ो की लागत से सर्व सुविधायुक्त विशाल भवन का निर्माण कराया है। जिसका विधिवत लोकर्पण 27 दिसंबर को भारत के लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला जी के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की अध्यक्षा में संपन्न होगा। पूर्व में श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों में दिल्ली में माननीय ओम बिड़ला जी मुलाकात कर उन्हें निमंत्रण दिया था और उन्हें ने आने के लिए अपनी सहमति प्रदान की थी। इसी कड़ी में शनिवार को अग्रोहाधाम का प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश के नए मुखिया मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी से मुलाकात की और उन्हें भी अग्रोहा धाम के लोकार्पण में आने के लिए आग्रह किया। जिसपर उन्हें ने कार्यक्रम अध्यक्ष के रुप मे सम्हारोह में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की। ढिमरापुर चौक जिंदल रोड वृंदावन कॉलोनी के सामने नव निर्मित अग्रोहा धाम का 27 दिसंबर को भव्य लोकार्पण में समाज के सभी नव निर्वाचित विधायको को भी आमंत्रित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING