Advertisement Carousel
Uncategorized

छग संस्कृति नदी स्नान व तर्पण का ओपी ने स्मरण कराया

बोर बासी के जवाब में ओपी ने अक्षय तृतीया के अवसर पर किया नदी स्नान व तर्पण

advertisement

रायगढ़ :- भुपेश सरकार छत्तीसगड़ी संस्कृति को पुनर्जीवित करने लगातार काम कर रही l सरकारी प्रयासो की जनता द्वारा सराहना भी की गई l नरवा घुरवा बॉडी योजना गोबर खरीदी राम वन गमन जैसी तमाम योजनाओं के जरिये सरकार ने छत्तीसगड़ी संस्कृति को संवारने का शाश्वत प्रयास किया है l सरकार द्वारा इन योजनाओं को लेकर विपक्ष में अजीब सी सियासी खामोशी छाई हुई है l मजदूर दिवस के दिन बोरे वासी दिवस का आयोजन कर भुपेश सरकार ने ऐसा छक्का जड़ा की विपक्ष भुवेश का कैच पकड़ने आसमां ताकता रह गया l छग भाजपा की नई उम्मीद ओपी चौधरी की सक्रियता न केवल भुपेश सरकार के लिए सरदर्द साबित हो रही बल्कि ओपी सरकार को घेरने का कोई मौका नही चूक रहे l बोरे बासी दिवस की तर्ज पर ओपी चौधरी ने अक्षय तृतीया के अवसर भारतीय व छत्तीसगढ़ की संस्कृति का स्मरण कराते हुए अपने गृह ग्राम स्थित मांड नदी पर नदी स्नान किया और अक्षय तृतीया के अवसर अक्ती तीहार का स्मरण करते हुए स्वर्गीय पिता श्री व पूर्वजों के नाम पर उरई जरी पर तर्पण किया। इस सबंन्ध की जानकारी उंन्होने अपने सोशल मंच से जारी की l राजनीति का मंच संस्कृति को सहेजे जाने का मजबूत मंच माना जाता है l सरकार छत्तीसगड़ी तीज त्यौहारी में छुट्टी की घोषणा कर आम छत्तीसगड़ीया का दिल जीतने की बड़ी कोशिश में है l इन सब के जवाबी हमले में भाजपा नेता ओपी चौधरी भी चुकने वाले नही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING