Advertisement Carousel
Uncategorized

जशपुर जिले में कांग्रेस संगठन और सत्ता का बेहतर तालमेल से विकास में आयेगी गति

जशपुर नगर.

advertisement

जशपुर जिले में कांग्रेस की सत्ता और संगठन के बीच में शानदार तालमेल के चलते यंहा के लोगों को मयाली पर्यटन स्थल की यादगार सौगात मिली है. मयाली के समीप ही विश्व की अद्भुत धरोहर के रुप में स्थापित मधेश्वर पर्वत को विकसित करने के लिए यहां के संसदीय सचिव यूडी मिंज पूरजोर कोशिश में जुटे हुए हैं.

दरअसल, जशपुर जिले में कांग्रेस संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा नेता मनोज सागर ने पुराने लोगों की गुस्सैल छवि के बजाए सरलता और सादगी की लाईन को पहली प्राथमिकता दी है. इसी के फलस्वरूप कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के मन में अपनी ठोस जगह बना चुके हैं.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व का शानदार कांग्रेस शासन काल में जशपुर जिले से सत्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सम्हालने वाले संसदीय सचिव यूडी मिंज ने गांव गांव पहुंच कर जनता से अपना रिपोर्ट कार्ड जानने का साहसिक कार्य किया है. इस दौरान जशपुर जिले की कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने नारायणपुर, जोगबहला,कुनकुरी और केराडीह में सभा आयोजित कर सीधे और बेबाक राय एकत्रित की.इसमें लोगों ने उन्हें अपने शिकवा शिकायत के बाद एक बेहतर जनप्रतिनिधि होने का ठप्पा लगाया है. इसके अलावा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज सागर को भी हर वक्त सहजता से उपस्थित रहने वाला नेता बता कर दस में दस नम्बर दिऐ हैं.
जशपुर जिले से सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का भरोसा जितने के बाद अब संसदीय सचिव यूडी मिंज यंहा विकास के ठोस कार्यों का क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सहयोग लेंगे.
ऐसी संभावना है कि
जशपुर जिले की बड़ी उपलब्धि दिलाने की खातिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जशपुर जिले में प्रवास के लिए मयाली का ही चयन किया जा सकता है. यंहा वोटिंग, पर्वतारोहण के बाद मदेश्वर पर्वत को विकसित करने के लिए रोप वे की योजना पर भी काम किया जा सकता है.
बहरहाल सत्ता और संगठन की मजबूती का लाभ मिलने से अब प्रत्येक लोग खुश दिखाई दे रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING