Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ लाईवलीहुड कॉलेज में नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ


रायगढ़, / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में संचालित प्रशिक्षण में डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं/12 वीं कक्षा एवं आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। जिसके उपरांत प्रशिणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करवाया जायेगा। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज रायगढ़ मोबाईल नं 9752658995 एवं 9522951210 से संपर्क कर सकते हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING