Advertisement Carousel
Uncategorized

अमायरा मिस एंड मिसेज प्रतियोगी का भव्य आयोजन पुरी में…

उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में एक स्थानीय फाइव स्टार होटल में अमायरा मिस एंड मिसेज इंडिया ब्यूटी पेजेंट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में महाराष्ट्र राजस्थान आसाम झारखंड छत्तीसगढ़ उड़ीसा के मॉडल्स अपनी अपनी टीम के साथ आए थे। और हमारे छत्तीसगढ़ से भी 7 लोगों की टीम गई थी इस इवेंट में निर्णायक की भूमिका के लिए हमारे रायगढ़ से डॉक्टर स्नेहा चेतवानी मनीषा साहू और रेखा महमिया को निमंत्रण भेजा गया था।
ऑल इंडिया लेवल के ब्यूटी पेजेंट में तीनों का अवार्ड द्वारा सम्मान भी किया गया। विदित हो कि डॉक्टर स्नेहा चेतवानी ने विगत वर्षों में मिसेज फेस ऑफ इंडिया का टाइटल अपने नाम किया है और वह मिसेज इंडिया वर्ल्ड की फाइनलिस्ट रह चुकी है। मनीषा साहू जी जो कि पिछले 6 सालों से छत्तीसगढ़ के कारीगरों द्वारा निर्मित कोसा सिल्क की साड़ियों साड़ियों को छत्तीसगढ़ और भारत ही नहीं पूरे विश्व तक पहुंचा रही है। रेखा महमिया किसी परिचय की मोहताज नहीं है अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्षा और प्रांतीय अध्यक्ष और समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका उन्होंने हमेशा निभाई है। उक्त कार्यक्रम इंडियन ब्यूटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था जिसमें उड़ीसा के फिल्म प्रड्यूसर का भी योगदान रहा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING