Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधर बाल सदन एवं नीलांचल बाल गृह रायगढ़ में कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ


जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार द्वारा बालिकाओं में कौशल विकास हेतु समर्पित प्रयास
तमनार / जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार क्षेत्रीय जरूरतमंद ग्रामीण बालिका व महिलाओं को शिक्षा स्वास्थ्य कौशल विकास, महिला सषाक्तिकरण, जीविकोपार्जन, खेल, कला व संस्कृति के क्षेत्र में कौशल व दक्ष बनाकर उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास में सुनिष्चित करने के लिए परिर्वतद परियोजना का संचालन कर रही है। इसी क्रम में चक्रधर बाल सदन एवं नीलांचल बाल गृह रायगढ़ में निवासरत बालिकाओं को कम्प्यूटर का समुचित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनान के लिए 06 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
ऋषिकेष शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर, जेपीएल तमनार की अध्यक्ष्ता एंव राजेश रावत प्रबंधक सीएसआर, सिद्धांत शंकर मोहंती, प्रमुख, उन्नायक सेवा समिति एवं कार्यालीन स्टाफ कर गरिमामय उपस्थित वीणापाणी मॉं सरस्वती की छायाचित्र मंे दीप प्रज्जवलन व पुष्पार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ऋषिकेष शर्मा ने कहा कि जेएसपीएल फाउंडेशन, जेपीएल तमनार क्षेत्रीय जरूरतमंद ग्रामीण बालिका व महिलाओं को कौषल व दक्ष बनाकर उन्हें रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए परिर्वतन परियोजना का संचालन कर रही है। परियोजना का लक्ष्य बालिकाओं का

advertisement

सम्रग विकास सुनिष्चित करना है। उन्होने आग्रह किया कि संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में समस्त बालिकाए समपित व उत्साह क साथ सहभागिता सुनिष्चित करें। कार्यक्रम को अपने मुख्य आतिथ्य सम्बोधन में दीपक डनसेना ने कहा कि बालिकाएं के सम्पूर्ण विकास प्रमुख भागीदार है। यदि बालिका कौषल व दक्ष होगी तो वह स्वंय के साथ-साथ परिवार समाज तथा दें। के विकास में सहभागी बनेगी। वहीं डनसेना जी ने क्षेत्रीय जरूरतमंए ग्रामीण बालिका व माहिलाओं को कौलष विकास के माध्यम से सर्वागीण विकास सुनिष्चित करने हेतु जेएसपीएल फाउंडेषन, जेपीएल तमनार की प्रयासों को साधुवाद ज्ञाापित किया। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन जेपीएल तमनार एवं उन्नायक सेवा समिति द्वारा दोनों सदनों में 02-02 कम्प्यूटर सेट उपलब्ध कराएं गए है।
ज्ञातव्य हो कि परिर्वतन अंतर्गत बालिकाओं को कथक नृत्य, भाव संगीत, आर्ट एंव क्राफट का प्रशिक्षण भी जेएसपीएल फाउंडेषन, जेपीएल तमनार के द्वारा प्रदान किया जा रहा है जिससे कि सदन में निवासरत बालिकाएं नृत्य, भाव संगीत, आर्ट एवं क्राफट का प्रषिक्षण प्राप्त कर इन क्षेत्रों में भी महारत हासिल कर सकें। कार्यक्रम में उग्रसेन पटेल, नृत्य प्रशिक्षित सोमा दास तथा चक्रधर बाल सदन व नीलांचल बाल गृह के समस्त स्टाफ व उन्नायन सेवा समिति के प्रतिनिधयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान राजेश रावत ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा संचालित विभिन्न विषयों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को आभार व धन्यादव ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING