Advertisement Carousel
Uncategorized

अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने शहादत दिवस पर शहीदों को किया नमन कांग्रेस भवन में जिलाध्यक्ष संजय देवांगन व साथियों ने शहीद नंदकुमार पटेल को अर्पित की पुष्पाजंलि

रायगढ़, । झीरम घाटी में शहीद हुए शहीदों की शहादत को आज पूरे प्रदेश में हर कोई याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इसी कड़ी में अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

advertisement

सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष संजय देवांगन समेत कई साथी कांग्रेसियों ने नंदेली स्थित शांति बगिया समाधि स्थल पहुँच जननायक शहीद नंद कुमार पटेल एवं शहीद दिनेश पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने नेता की पावन स्मृतियों को याद किया।

नंदेली समाधि स्थल से श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद श्री देवांगन अपने साथियों समेत कांग्रेस भवन रायगढ़ पहुचें और शहीद नंदकुमार पटेल जी की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर नम आंखों से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यालय से निकलने के पश्चात श्री देवांगन साथियों समेत अपने नगर निगम कार्यालय पहुंच शहीद नंदकुमार पटेल की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए पुनः अपनी श्रद्धांजलि दी। विदित हो कि शहीद नंद कुमार पटेल ओबीसी कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय देवांगन के राजनैतिक गुरु रहे हैं।

उन्हीं के दिखाये रास्ते पर चलते हुए संजय देवांगन ने अपनी राजनैतिक जीवन शुरू की है।श्री देवांगन प्रतिदिन अपने कार्यालय में शहीद नंद कुमार पटेल की छायाचित्र को नमन करने के बाद ही अपना कार्य प्रारंभ करते हैं। अपने ऑफिस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष संजय देवांगन अपने साथियों समेत चक्रधर बाल सदन पहुँचे । वहां सभी कांग्रेसियों ने बाल सदन के बच्चों को दोपहर का सात्विक भोजन करवाकर शहीदों की शहादत को याद किया गया ।

शहादत दिवस के दिन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगेन्द्र नेगी सदस्य कृषि कल्याण पारिषद छत्तीसगढ शासन, संतोष राय वरिष्ठ कांग्रेसी, सतपाल बग्गा वरिष्ठ कांग्रेसी , जेठुराम मनहर प्रथम महापौर नगर निगम रायगढ़ , अनिल अग्रवाल चीकू प्रदेश सचिव , नारायण घोरे महामंत्री जिला कांग्रेस रायगढ़, तीश गांधी, मनोज सागर, महामंत्री जिला कांग्रेस रायगढ़, संदीप अग्रवाल महामंत्री जिला कांग्रेस रायगढ़, रमेश भगत पार्षद व एमआईसी सदस्य, पंकज पटेल सचिव जिला कांग्रेस रायगढ़, नितेश यादव अध्यक्ष, जिला सेवादल यूथ ब्रिगेड रायगढ़, गोविंद साहू, देव साहू, आशुतोष, रज्जाक खान, ऋतुराज देवांगन एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING