Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल परिवार ने की जलसेवा शहर के हर कोने पर लगाया स्टॉल

रायगढ़ /


शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ प्राचार्य और डायरेक्टर ने मिलकर शहर में जलसेवा की। संस्थान के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल परिवार के द्वारा निर्णय लेकर शहरवासियों को राहत दिलाने के लिए शर्बत ओर

advertisement

आम पानी पिला कर सेवा की गई। इसके लिए शहर के चारों कोनों में स्टॉल लगाए गए। जिसमे रेलवे स्टेशन के पास, बस स्टैंड के पास, चक्रधरनगर, शहीद चौक, घड़ी चौंक, जुट मिल चौंक पर

स्टॉल लगाए गए जिसमें शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं सहित स्टॉफ शामिल हुआ। प्राचार्य रश्मि शर्मा के निर्देशन में किए गए इस कार्य को शहर वासियों ने सराहा। मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बच्चों में सेवा भाव को बढ़ाने को लेकर यह कार्य उनको भी सिखाने का प्रयास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING