Advertisement Carousel
Uncategorized

बारिश की झड़ी में निकली महापौर-जाम नालों की कराई सफाई

बाहर फेके गए कचरे से ही जाम होते है नालियाँ-इसलिये कचरा रिक्सा में ही डालें-स्वास्थ्य प्रभारी

advertisement

रायगढ़ / महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने लगातार हो रही बारिश में ही निकलकर कई वार्डो के नालों का निरीक्षण किया साथ ही निगम के सफाई गैंग और संसाधनों के साथ जाम नालों को सफाई कर खुलवाया ताकि जलभराव की समस्या न हो।
नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष नालों की प्री मानसून सफाई अभियान चलाई जाती है ताकि शहर में जलभराव की समस्या न हो और बीते कई वर्षों से इस समस्या पर काबू पाया गया है फिर भी कई ऐसे क्षेत्र है जो ढलान में है या बहाव क्षेत्र में हैं वहां लगातार बारिश से जल भराव हो जाता है ,उन्ही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए महापौर जानकी काट्जू एवं स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने बारिश आरम्भ होते ही वैसे क्षेत्र वार्ड क्रमांक 4 फ्रेंड्स कालोनी के पास,वार्ड क्रमांक 5 हीरो होंडा शो रूम के पास,वार्ड क्रमांक 7 इंदिरानगर ,वार्ड क्रमांक 24 मोदी नगर के नाले एवं वार्ड क्रमांक 25 चिरंजीव दास नगर ,


के नालों को नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत सफाई कर्मी एवं संसाधनों द्वारा जाम नालों को खुलवाया गया।निरीक्षण दौरान एम आई सी सदस्य लोक निर्माण विभाग प्रभारी विकास ठेठवार,पार्षद डॉक्टर प्रतीक विश्वास ,अमृत काट्जू,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय एवं निगम टीम उपस्थित रहे।
महापौर जानकी काट्जू ने बताया कि अभी बारिश की शुरुआत हुई है आगामी दिनों में मूसलाधार बारिश भी हो सकती है बाढ़ एवं जलभराव की समस्या आ सकती है ,वैसे तो शहर के प्रमुख नालों को चौड़ा कर निकासी हेतु रास्ता निकाला गया है,फिर भी हम पहले ही सतर्क होकर नालों की सफाई करवा रहे है।स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बारिश को देखते हुए कर्मचारियों की टीम मुस्तैद कराई गई है त्वरित निरॉकरन हेतु निर्देशित किया गया है।
स्वास्थ्य प्रभारी संजय देवांगन ने बताया कि बारिश से पहले नालों की सफाई कार्य आरम्भ है और शहरवासियों से अपील की गई थी कि कचरा नाली में न फेके ,रिक्शा दीदी के रिक्सा में देवे ताकि जाम की स्तिथि न आये थोड़ी सी लापरवाही के कारण जलभराव एवं बाढ़ जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, पुनः अपील है अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखें कचरा स्वच्छता दीदियों को ही देवे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING