Advertisement Carousel
Uncategorized

विप्र फाउंडेशन की महिला शाखा घोषित मंजू अध्यक्ष तो मीना बनी महासचिव


रायगढ़। विप्र समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ रायगढ़ जिला की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। विप्र फाउंडेशन की जिला शाखा रायगढ़ की संगठन महासचिव मीना शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सोनाली शर्मा एवं प्रदेश प्रभारी चरण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, प्रदेश सरंक्षक श्रीमति बीना शर्मा, श्रीमति रश्मि शर्मा की सहमति एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती ममता पुजारी के अनुमोदन से जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मंजू जोशी के द्वारा रायगढ़ की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। जो इस प्रकार है।
मार्गदर्शक, संतोष राजेंद्र शर्मा, मंजू बालमुकुंद शर्मा, गंगा खुशीराम शर्मा, जिला रायगढ़ महिला प्रकोष्ठ, अध्यक्ष मंजू इंद्रचंद जोशी, उपाध्यक्ष पिंकी अनूप शर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता दुर्गेश शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष संतोष शर्मा, महासचिव संगठन मीनामनोज शर्मा, महामंत्री मीना राजेश भारद्वाज, महामंत्री ममता शशिकांत शर्मा, कोषाध्यक्ष आशा पप्पू शर्मा, सहकोषाध्यक्ष रमा दीपक शर्मा, सचिव बबीता सुनील शर्मा, सहसचिव सपना सत्य प्रकाश शर्मा, सह सचिव सविता प्रमोद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य, संगीता कैलाश शर्मा, पुष्पा आनंद शर्मा, प्रिया गोपाल शर्मा, निधि मुकेश शर्मा, सुमन अजय शर्मा, संगीता संजय शर्मा, ज्योति लक्ष्मण शर्मा, सोनाली विकास शर्मा, मनीषा ज्योति विवेक मिश्रा, अनु अभिषेक शर्मा, निशा अभिषेक शर्मा, रिंकी प्रकाश शर्मा को बनाया गया है। ज्ञात हो कि विप्र फाउंडेशन समय-समय पर सर्व समाज के हित में विभिन्न कार्यक्रम करवाता रहता है।

मंजू जोशी
अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ
विप्र फाउंडेशन के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए सभी वरिष्ठजनों का धन्यवाद देते हुए यह कहना चाहती हूं कि समाज के हित में जो कर सकेंगे वह सभी को साथ लेकर अवश्य करेंगे।

मीना मनोज शर्मा
संगठन महासचिव
वरिष्ठ लोगों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए आभार व्यक्त करती हूं आने वाले समय में सर्व समाज के लिए हम सभी मिलकर विप्र फाउंडेशन के माध्यम से बेहतर करने का पूरा प्रयास करेंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING