Advertisement Carousel
Uncategorized

क्रिकेट महाकुंभ आरसीटी कप का आगाज़ 13 सितंबर से होटल ट्रिनिटी में होगी टीम चयन प्रक्रिया


रायगढ़। क्रिकेट के आगामी सत्र में खिलाडिय़ों के हित को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट महाकुंभ के रूप में रायगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट कप का आयोजन 6 अक्टूबर से लाल मैदान में आरंभ होने जा रहा है। आयोजन समिति के मुख्य सदस्य रामचन्द्र शर्मा एवं विशाल सिंघानिया ने बताया कि यह आरसीटी कप के आयोजन का लगातार दूसरा वर्ष है। इस वर्ष भी 8 टीमें इसमें हिस्सा लेने जा रही हैं। जिनके टीम चयन की प्रक्रिया 13 सितंबर से आरंभ हो रही है। होटल ट्रीनिटी में शाम 4 बजे से आयोजित इस टीम चयन प्रक्रिया में 8 टीमों के डायरेक्टर एवं ऑईकॉन प्लेयर शामिल होंगे।
यह है चयन प्रक्रिया
समिति के सदस्य महेश वर्मा एवं विनय साहू तथा प्रशांत शर्मा ने बताया कि आरसीटी कप में जिले एवं बाहर के 150 से अधिक खिलाडिय़ों ने अपना पंजीयन करवाया है। इसमें शामिल सभी खिलाड़ी का नाम टीम चयन में शामिल रहेगा। कोई भी टीम किसी भी सदस्य को लेकर शामिल कर सकती है। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें 35 प्लस उम्र के 2 खिलाड़ी लेना एवं अंडर 16 के 2 खिलाड़ी लेना अनिवार्य होगा। इसमें से 1-1 खिलाड़ी को प्लेयिंग 11 में रखना जरूरी किया गया है। जिले से बाहर के अधिकतम दो खिलाडिय़ों को प्रत्येक टीम ले सकती है। इस प्रकार टीम के चयन से युवा खिलाडिय़ों को वरिष्ठ खिलाडिय़ों के साथ खेलने का लाभ होगा।
ये है 8 टीमें एवं ऑईकॉन प्लेयर
आयोजन समिति के द्वारा 8 टीमें प्रतियोगिता में शामिल की गई है। इसमें टीम का नाम एवं डायरेक्टर व ऑईकॉन खिलाड़ी इस प्रकार है। जिसमें 1. संस्कार स्काई – श्रीमती रश्मि शर्मा, रामचन्द्र शर्मा, 2. काईजर रॉयल्स – महेश साव एवं राहुल सिदार 3. देवघर क्लासिक्स – निखिल अग्रवाल, महेश दधिची 4. एआरसी – अनूप बंसल, मोहसीन अहमद 5. ट्रिनिटी स्टार – शरणदीप सिंह, विनय प्रकाश साहू 6. पॉली फाईटर्स – कुलजीत सिंह बल एवं अमित कुंवर 7. लिजेंड वारियर्स – किशन सामंत, संतोष मिश्रा 8. एपी ब्लास्टर्स – संजय महमिया, राहुल नायक सभी डायरेक्टर एवं खिलाडिय़ों ने उम्मीद जताई है कि इस शानदार आयोजन से सभी को खेल के अनुभव वृद्धि का लाभ मिलेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING