Advertisement Carousel
Uncategorized

जेएसपी फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा शास. प्राथ. शाला झिगोल नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

तमनार :- जेपीएल तमनार हमेशा ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करता रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में जेएसपी फाउडेशन हारा किये जा रहे कार्य अनुकरणीय है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 सितम्बर 2022 को जेएसपी फाउण्डेशन जे पी एल तमनार द्वारा नवनिर्मित भवन का लोकार्पण श्री दिनेश कुमार भार्गव उपाध्यक्ष लायजन एवं जनसम्पर्क तथा सीएसआर विभागाध्यक्ष ऋषिकेश शर्मा,विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी तमनार श्री फागूलाल सिदार, राजेश रावत प्रबन्धक सीएसआर सहायक शिक्षा अधिकारी तमनार यू के सिदार तथा शिक्षा विभाग के

अधिकारियों,जतिराम राठिया सरपंच झिग्रोल तथा समस्त ग्रामवासी व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भार्गव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि जे एस पी फाउण्डेशन, जे पी एल तमनार क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा तत्पर रहा है, आज विद्यालय के नवनिर्मित भवन को जनता को समर्पित करते हुये बहुत खुशी हो रही है क्योंकि इससे बच्चों को पढ़‌ने हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।खण्ड शिक्षा अधिकारी लमनार श्री सिदार जी ने नवनिर्मित भवन हेतु जे एम पी फाउण्डेशन को धन्यवाद व आभार प्रदान करते हुये कहा कि सीएसआर जे पी एल तमनार का शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्य सराहनीय है। ऋषिकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन में इस कार्य हेतु ग्रामीण जनों को बधाई दी तथा कहा कि जे एस पी फाउण्डेशन हमेशा शिक्षा के विकास में समर्पण भाव से कार्य करती रहेगी धन्यवाद ज्ञापन सरपंच श्री जती राम राठिया ने किया। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING