Advertisement Carousel
Uncategorized

केलोभूमि ब्रेकिंग…कलेक्टर बंगला के बाद कलेक्ट्रेट पहुंची ईडी की टीम…चल रही पड़ताल…

रायगढ़…कलेक्टर रानू साहू के बंगले में दो दिन पहले हुई ईडी की रेड के बाद आज ईडी के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में स्थित खनिज विभाग के दफ़्तर में दबिश दिया है। दो इनोवा में विभाग के अधिकारी रेड करने के लिए पहुंच चुके हैं।साथ में बड़ी तायदाद में पुलिस फोर्स भी कलेक्ट्रेट में मौजूद है।
खनिज विभाग में ईडी के अधिकारियों की सघन पड़ताल जारी हैं।बता दें की कोयले के खेल में 25 रुपए प्रति टन की

advertisement

कमीशनखोरी और व्यापक पैमाने पर भ्रष्ट्राचार को लेकर ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित आधा दर्जन शहरों में दो दिनों से लगातार रेड कर रही है। जिसमे अब तक एक आईएएस सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।उल्लेखनीय है की ईडी की इस रेड के बाद सरकार से जुड़े कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। उससे अब भूपेश सरकार भी घिरती नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING