Advertisement Carousel
Uncategorized

जनसेवक शंकरलाल के नेतृत्व में सतनाम संदेश महाभव्य रैली का हुआ जोरदार स्वागत

advertisement

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के महान संत परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती पर सतनाम संदेश महाभव्य बाइक रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। यह रैली 18 दिसंबर दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे रामलीला मैदान रायगढ़ से निकल कर सत्ती गुड़ी चौक,घड़ी चौक ,स्टेशन चौक,सुभाष चौक,मंदिर चौक,गोपी टॉकीज,चक्रधर नगर होते हुए मिनीमाता चौक पहुंचा। वहाँ पूजा अर्चना के पश्चात जूट मिल, कबीर चौक, कांशी राम जी चौक,अटल चौक भजन डीपा,दुर्गा चौक होते हुए रामनामी भवन में पहुँचा। जहाँ पूजा अर्चना व भंडारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान रायगढ़ के जनसेवक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष श्री शंकर लाल शंकर के नेतृत्व में सतनाम संदेश भव्य रैली का जूठमिल मार्ग निजी कार्यलय के सामने जोरदार स्वागत किया गया।

हजारों लोगों के लिए किया गया जलपान की व्यवस्था

शंकरलाल ने अपने कार्यालय जूट मिल मार्ग पर कबीर पंथ के और संत समाज के लगभग 2000 लोगों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान संत समाज ने भी कार्यक्रम स्थल पर रुक कर शंकर लाल अग्रवाल द्वारा प्रबंध किए गए शीतल पेय जल और फल एवं बिस्किट तथा चॉकलेट आदि का सेवा लिया है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीपक पाण्डेय, नारायण घोर , विजय जायसवाल, रवि सांवरिया, मानोरंजन नायक, पूर्व प्रवक्ता ग्रामीण दीपक मंडल, युवा नेता सत्यम पंडा, सोकी भूटान, लक्ष्मण महिलांगे, शिव सिदार, मनीराम, गोवर्धन, अरुण , राहुल सोनी ,सहित भारी संख्या में वार्ड वासी महिलाएं शामिल रहे। शोभा यात्रा के दौरान संत शिरोमणि बाबा घासीदास जी के छायाचित्र पर शंकरलाल अग्रवाल और दीपक पाण्डेय और कांग्रेस के नेताओ के द्वारा माल्यार्पण कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना किया गया। कांग्रेस नेता शंकर लाल अग्रवाल के द्वारा किए गए स्वागत सत्कार से सतनामी समाज और शोभायात्रा में शामिल सतनाम संदेश लेकर चलने वाले लोगो ने खूब प्रसंसा की है।

संत शिरोमणि ने दिया सर्व समाज को संगठित होने का संदेश

जनसेवक शंकरलाल अग्रवाल ने बाबा के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरू घासीदास जी का जीवन दर्शन और विचार मूल्य पूरी मानव जाति के लिए कल्याणकारी है और अनुकरणीय है। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है अभी उनके बताए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी ने सर्व समाज को संगठित होकर जनहित में कार्य करने का संदेश पूरे दुनिया को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING