Advertisement Carousel
Uncategorized

सत्ता की हनक में कांग्रेस नेता ने सीएसपी से कहा क्या उखाड़ लोगे मेरा…वीडियो हो रहा वायरल…क्या पुलिस करेगी एफआईआर…? पढ़िये पूरी खबर…

रायगढ़-: सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी तमीज और तहजीब पूरी तरह से भूल चुके हैं।इस चार साल के कार्यकाल की बात करें तो रायगढ़ में ऐसे दर्जनों मुआमले मिल जाएंगे, जिसमें इन तथाकथित नेताओं ने मान मर्यादा को ताक पर रख दिया है।
दरअसल वार्ड नम्बर 27 मे संपन्न हुए चुनाव के दौरान एक वाक्या ऐसा हुआ जब पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ।और इस विवाद का वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।वीडियो में विवाद के दौरान सीएसपी अभिनव उपाध्याय कांग्रेस जिलाध्यक्ष

advertisement

अनिल शुक्ला से कह रहे हैं।शराब के नशे में हो,जाँच करवा कर कार्यवाही कर दूंगा,तो अनिल शुक्ला सीएसपी से कहते हैं क्या उखाड़ लोगे मेरा इतना ही नही पुलिस अधिकारी और कांग्रेस नेता के बीच इस दौरान और भी गर्मा गरम बहस हुई,जो वॉयरल वीडियो में साफ सुनाई और दिखलाई पड़ रहा है। अब ऐसे में सवाल यह उठता है की बहुतेरे मामले में बिना विवेचना किये हड़बड़ाहट में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने वाली रायगढ़ पुलिस, पुलिस को ही खुलेआम चैलेंज करने वाले तथाकथित कांग्रेस नेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर पायेगी या फिर सत्ता की हनक में खादी इसी तरह ख़ाकी पर हावी होती रहेगी।क्योंकि बात यहाँ महज कार्यवाही की ही नही है।बात है पुलिस के मान सम्मान की भी,घटना का वीडियो जब से वायरल हुआ है।तब से ही शहर की डर्टी पॉलिटिक्स के साथ साथ पुलिस की इमेज को लेकर भी शहर में बाते हो रही है।

नोट-:वायरल वीडियो की पुष्टि केलाभूमि नही करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING