Advertisement Carousel
Uncategorized

विप्र फाउंडेशन ने किया हनुमान चालीसा पाठ परशुराम मंदिर में हुआ आयोजन


रायगढ़:- विप्र समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के द्वारा पूरे भारतवर्ष में हनुमान चालीसा पाठ के आव्हान पर छत्तीसगढ़ विप्र फाउंडेशन के बैनर तले जिला रायगढ़ विप्र फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ भगवान परशुराम मंदिर में संपन्न हुआ। जिला विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व मेें देश की एकता-अखण्डता को बनाए रखने सनातन समाज की संस्कृति को कायम रखने, मंगलवार शाम 6:30 बजे से सर्व समाज के साथ मिलकर विप्रजनों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रसाद वितरण कर सर्व समाज को एकजुट रहने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध एवं जागरूक लोग शामिल हुए। जिसमें विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय विक्की शर्मा, प्रदेश सचिव अनूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय शर्मा, ईश्वर शर्मा, वरिष्ठ सलाहाकार सदस्य विनोद शर्मा, जयबीर शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल, जिला महामंत्री सुनील मस्ता, अखिलेश बाजपेयी, विक्रांत शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ श्रीमती मंजू जोशी, महामंत्री मीना शर्मा, सपना शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा आदि शामिल थे। सभी ने एक स्वर में ऐसे कार्यक्रम करवाते रहने के लिए विप्र फाउंडेशन को आगे आने के लिए कहा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING