Advertisement Carousel
Uncategorized

विप्र फाउंडेशन ने बच्चों के साथ मनाई होली ० मुकबधिर संस्था नई उम्मीद में मना उत्सव


रायगढ़। विप्र समाज की अंतर्राष्ट्रीय संस्था विप्र फाउंडेशन के रायगढ़ जिला की महिला प्रकोष्ठ ने मूकबधिर बच्चों के साथ होली मिलन समारोह मनाया। महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री मीना मनोज शर्मा ने बताया कि जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू जोशी के नेतृत्व में नई उम्मीद संस्था में जाकर मूकबधिर बच्चों के साथ होली मिलन कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों का रंग गुलाल से तिलक किया गया। साथ ही उनके बीच फल जूस, बिस्कुट आदि वितरित किया गया। इस होली मिलन समारोह के दौरान अध्यक्ष मंजू जोशी, महामंत्री मीना शर्मा, श्रीमती संतोष शर्मा, श्रीमती पिंकी शर्मा, श्रीमती आशा शर्मा, श्रीमती बबीता शर्मा, श्रीमती कल्पना शर्मा, श्रीमती सोनाली शर्मा आदि बड़ी संख्या में विप्र महिलाएं मौजूद रहीं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING