Advertisement Carousel
Uncategorized

बूचड़खाने जाने से बचे कृषिधन, पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक परिवहन करते जूटमिल पुलिस की गिरफ्तार….

रायगढ़ । दिनांक 12.12.2021 की रात्रि पुलिस चौकी जूटमिल में नेतनागर सरदार मोहल्ले में रहने वाले सोहन सिंह उर्फ सोनू पिता लल्लू सिंह उम्र 41 वर्ष सूचना दिया कि एक पिकअप वाहन में कृषिधन मवेशियों को बड़ी क्रूरतापूर्वक लोड कर रायगढ़ से झारसुगुडा बूचड़खाने ले जाया जा रहा है । सूचना पर पुलिस

चौकी जूटमिल के प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मेन रोड पर पिकअप वाहन क्रमांक OR 03 GA 6282 के चालक *धनजीत यादव पिता जतिन यादव उम्र 38 वर्ष निवासी डिपूपारा झंडा चौक जिला झाड़सुगुड़ा उड़ीसा* से कृषिधन के परिवहन के संबंध में कागजात की मांग की गई जिस पर चालक कोई कागजात नहीं होना बताया । जूटमिल पुलिस द्वारा पिकअप वाहन से मुक्त कराये गये कृषिधन की चारा पानी की व्यवस्था के लिए ग्राम संगीतराई के सचिन पटेल को देखरेख हेतु सुपुर्दनामा पर दिया गया है । आरोपी पिकअप वाहन चालक धनजीत यादव से पिकअप वाहन की जब्ती कर धारा 4,6,10 छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11( 1)(घ) पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING