Advertisement Carousel
Uncategorized

नवरात्रि पर शिव सेना ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा भारी संख्या में महिलाएं हुई शामिल


रायगढ़। शिव सेना द्वारा चैत्र नवरात्रि की पंचमी में आज मातारानी की भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। पारम्परिक मांदर व ढोल की थाप पर जसगीत के साथ 51 मीटर चुनरी शहीद चौक से लेकर मनोकामना चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई। मार्ग में कई भक्त चुनरी चढ़ाते गये और चुनरी लम्बी होती गयी। नगर सेवी बूढ़ी माई मन्दिर में विशाल चुनरी चढ़ा कर पूजा अर्चना की गई।
शिव सेना द्वारा वर्ष की दोनो नवरात्रि की पंचमी पर मनोकामना चुनरी यात्र शिव सेना द्वारा निकाली जाती है। इसी परम्परा के अनुसार इस वर्ष की चैत्र नवरात्री पर भी आज पंचमी को विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा शहीद चौक से प्रारंभ हुई जो शहर के गोपी टॉकीज रोड, गौरीशंकर मन्दिर रोड, पुत्री कन्या शाला, पैलेस रोड, गद्दी चौक, सुभाष चौक, गांधी प्रतिमा, स्टेशन चौक, गुजराती पारा होते हुए बूढ़ी माई मंदिर

पंहुची जहां विशाल चुनरी माता को अर्पण की गई और पूजा अर्चना कर सभी की खुशहाली व समृद्धि की कामना की गई। शिव सेना द्वारा 51 मीटर लम्बी चुनरी लेकर चुनरी यात्रा की शुरुवात की गई तथा मार्ग में श्रद्धालुओ द्वारा चढ़ाई गयी चुनरी मुख्य चुनरी से जोड़ा जाता रहा जिससे विशाल चुनरी बूढ़ी माई में चढ़ाई गयी।चुनरी यात्रा में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पैलेस रोडके नवयुवक कला समिति व दरोगा पारा में बुन्देलखंडिय क्षत्रिय समाज के सदस्यों ने यात्रा का स्वागत किया। शिव सेना द्वारा निकाली गई चुनरी यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, विमल महंत, उमेश श्रीवास, जिला अध्यक्ष अमित विश्वास, सनी साहू, विजय महंत, विजय लकड़ा, अशोक मेश्राम, रिक्की विश्वास, अंकित सराफ, तुरण कौशिक, राहुल बानी, गोलू श्रीवास,दिलीप राय, शैलेश बोरकर, हेमंत यादव, कन्हैया सतनामी, सुदीप यादव, दिनेश यादव, कबीर कंवर, रमेश सारथी, अमित सारथी सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING