Advertisement Carousel
Uncategorized

विधायक प्रकाश नायक ने सदन में जीएसटी चोरी का मामला उठाया


आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन रायगढ़ के सक्रिय विधायक प्रकाश नायक ने प्रदेश में हो रही जीएसटी चोरी का मामला उठाया। प्रदेश में कई व्यवसायिक संस्थानों और उद्योगों द्वारा लगातार जीएसटी चोरी की शिकायत प्राप्त होती है जिससे शासन को राजस्व का भारी नुकसान होता है, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने जीएसटी चोरी को लेकर आज विधानसभा में सवाल उठाया। ज्ञातव्य हो कि कई संस्थानों द्वारा कच्चे में लेन देन कर जीएसटी की चोरी की जाती है जिससे बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान होता है, विधायक प्रकाश नायक ने विभागीय मंत्री से पूछा कि प्रदेश में जीएसटी चोरी कितने मामले दर्ज हुए हैं और उन पर क्या कार्रवाई की गई है?

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING