Advertisement Carousel
Uncategorized

*रायगढ़ में हमसफर एक्सप्रेस सहित तीन और प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज मिलने पर गुरुपाल भल्ला ने सांसद गोमती साय का आभार व्यक्त किया !


रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार प्रमुख रेल गाड़ीयो को रायगढ़ में स्टापेज मिलना रायगढ़ में जन हितों के लिए समर्पित रहने वाली सांसद गोमती साय के प्रयासों का सुखद परिणाम है ,विगत दिनों सांसद गोमती साय ने रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों से अवगत कराया। सांसद की मांग को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत

रेलवे बोर्ड ने CC No 40F/2023 के तहत जारी आदेशों के तहत ट्रेन क्रमांक 17007 / 17008 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस 20917/ 20918 इंदौर – पूरी हमसफ़र एक्सप्रेस 22845/22846 पुणे हटिया एक्सप्रेस 22909/22910 पूरी वलसाड एक्सप्रेस के रुकने के आदेश जारी कर दिए है l भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने बताया कि रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा !

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING