Advertisement Carousel
Uncategorized

रामपुर क्षेत्र में भूमाफिया सक्रिय…सरकारी जमीनों पर हो रहा कब्ज़ा…

रायगढ़…रामपुर उर्दना के बीच में मुख्य सड़क के ठीक किनारे बीते कुछ दिनों से सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से भूमाफियाओं द्वारा कब्ज़ा किया जा रहा है।बेजा कब्जा की इस अवैध कार्यवाही में सत्ता पक्ष से जुड़े एक युवा नेता और उसके रंगबाज साथियों का नाम सामने आ रहा है।

advertisement


बताया जा रहा है की इस युवा नेता के गुर्गे अपनी दबंगई से सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा कर रहे हैं।और सरकारी जमीनों को अवैध तरीके से बेच भी रहे हैं।जानकारी तो यह भी मिल रही है की इलाके में घर मकान बनाने वाले लोगों से भी दबंगई दिखाकर रंगदारी मांगी जाती है।फिलहाल जिला प्रशासन को इस क्षेत्र में हो रहे बेजा कब्ज़ा को लेकर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING