Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल ने आरंभ किया मोबाईल डिटॉक्स अभियान दुष्प्रभाव से बचने हेतु एक घंटा मोबाईल का त्याग


रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा मोबाईल के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए मोबाईल डिटॉक्स अभियान शुरू किया गया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने एक विडियो जारी कर स्कूल प्रबंधन की ओर से बच्चों, पालकों, आमजन, समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा है कि आज के समय में मजबूरीवश या आवश्यकता वश मोबाईल से बहुत नजदीकी सभी की हो गई है। जिसके कारण लाभ होने के साथ-साथ कई प्रकार का नुकसान भी लोगों को हो रहा है। इसलिए संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा एक अभियान आरंभ किया गया है जिसमें सभी लोगों से यह अपील की गई है कि प्रत्येक दिन में कम से कम एक घंटा मोबाईल अपने से दूर रखें। इसके लिए चाहे किसी भी प्रकार का उपाय करना पड़े। रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि मोबाईल की अधिकता से बच्चों में कई प्रकार के मानसिक विकार, आँखों की बिमारी, पारिवारिक सदस्यों में दूरी, पति-पत्नि में अलगाव, बच्चों के द्वारा गलत विडियो देखने का प्रभाव, मोबाईल पर निर्भरता आदि समस्याएं लगातार बढ़ रही है। ऐसे में यदि इसका उपाय नहीं किया गया तो दूरगामी परिणाम बहुत ही दुखद और संकटप्रद होंगे। इन्हीं सब बातों को देखते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल के द्वारा मोबाईल डिटॉक्स अभियान शुरू किया गया है। संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने उम्मीद जताई है कि यह अभियान घर-घर पहुंचेगा और मोबाईल से होने वाली परेशानियां कम होंगी। इसके लिए संस्था के द्वारा सभी से अपील की गई है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING