Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार के छात्र ने जीता सिल्वर मेडल इंटरनेशनल कराते टूर्नामेंट देहरादून में

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र लव अग्रवाल ने देहरादून में आयोजित इंडो नेपाल कराते चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर संस्कार स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है।
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि देहरादून में आयोजित इंडो नेपाल कराते चैंपियनशिप 19 व 20 मई को आयोजित हुई। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल के छात्र लव

advertisement

अग्रवाल ने अपने उम्र वर्ग के 17 वर्षीय प्रतियोगिता में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल के खिलाड़ी भी शामिल हुए थे। लव अग्रवाल के पिता अनिल अग्रवाल जूटमिल स्थित रश्मि इलेक्ट्रानिक्स के संचालक हैं। माता छाया अग्रवाल गृहिणी हैं। लव अग्रवाल की इस सफलता

पर संस्कार पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, स्पोट्र्स टीचर क्रांति मानिकपुरी सहित सभी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पिता अनिल अग्रवाल ने इसका श्रेय संस्कार स्कूल के द्वारा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा प्रशिक्षक व बालक की मेहनत को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING