Advertisement Carousel
Uncategorized

मीना बाजार का मामला पहुंचा हाईकोर्ट…जनहित याचिका के जरिये मोहल्लेवासियों ने लगाई हाईकोर्ट में फरियाद…

रायगढ़…सावित्री नगर में प्रस्तावित मीना बाजार का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है।सावित्री नगर में मीना बाजार नही लगने देने की फरियाद लेकर बीते एक महीने से एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगा रहे शिकायतकर्ताओं और पार्षदों की हिम्मत जिला प्रशासन के सुस्त रवैए की वजह से आखिरकार टूट ही गई और ऐसे में मीना बाजार का विरोध कर रहे सभी लोगों ने एक राय होकर जनहित को ध्यान में रखते हुए अपनी जायज मांगों के लिए अंत में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।याचिकाकर्ताओं ने बताया की दो साल पहले 2021 में जिन

advertisement

तथ्यों को आधार बनाकर तत्कालीन एसडीएम ने मीना बाजार के लिए अनुमति नहीं दिया था।उन्ही तथ्यों के आधार पर इस बार भी अनुमति नहीं दिए जाने की मांग लोगों ने की थी।और अपनी शिकायत में सारी परेशानियों को लिखकर प्रशासन को अवगत भी कराया था।लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई भी संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने और मीना बाजार संचालक द्वारा बगैर अनुमति के ही समान गिराकर मीना बाजार लगाने की तैयारी को देखते हुए,शिकायतकर्ताओं ने हाईकोर्ट का रुख अख्तियार कर लिया है।उन्होंने बताया की उन्हें प्रशासन की बातों पर अब बिल्कुल भी ऐतबार नहीं रहा।लेकिन न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING