Advertisement Carousel
Uncategorized

ईजीएल कार्यक्रम के तहत सीएसी एवं मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ तीन विकासखंड तमनार, खरसिया एवं रायगढ़ में होगा संचालित


रायगढ़, / कलेक्टर श्री भीम सिंह के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिले के तीन विकासखंड रायगढ़, खरसिया एवं तमनार में संचालित ईजीएल कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विगत माह में सभी विद्यालयों के कक्षा पहली व दूसरी कक्षा को अध्यापन कराने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करने वाले मास्टर ट्रेनर्स तथा प्रधान पाठकों का प्रशिक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी क्रम में 21 एवं 22 दिसंबर 2021 को रायगढ़, खरसिया एवं तमनार विकासखंड के सभी सीएसी तथा मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण यूनिसेफ  की राज्य शिक्षा सलाहकार सुश्री सीखा राणा, रूम टू रीड के राज्य प्रशिक्षक श्री मोहसिन, श्री सामंत प्रधान एवं श्री प्रशांत प्रधान के द्वारा अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ परिसर में दिया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय के कक्षा पहली और दूसरी में अध्ययनरत विद्यार्थियों में पठन कौशल एवं पढ़कर समझने की कौशल विकसित करने के लिए ईजीएल (अर्ली ग्रेड लिटरेसी) कार्यक्रम संचालित है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य, जिला मिशन समन्वयक श्री रमेश देवांगन, ईजीएल के जिला प्रभारी श्री आलोक स्वर्णकार, जिला प्रशिक्षण प्रभारी श्री भुवनेश्वर पटेल उपस्थित थे। रायगढ़ जिले में ईजीएल कार्यक्रम के संचालन के लिए इससे पूर्व तीनों विकासखंड के 525 प्राइमरी विद्यालयों में एक स्मार्ट कक्ष की स्थापना कर वहां 320 पुस्तकों की एक समृद्ध लाइब्रेरी स्थापित की गई है, जिसमें बच्चा पढ़कर समझने की क्षमता को विकसित कर सकता है। इस कार्य में संबंधित विद्यालय के भाषा शिक्षण कराने वाले शिक्षकों को राज्य प्रशिक्षकों के द्वारा प्रशिक्षित किया जा रहा है है। इसी क्रम में 21 व 22 दिसंबर 2021 को सफल मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन हेतु सीएसी को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING