Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास मनसा और भूमि का चयन अंडर 19 छत्तीसगढ़ अभ्यास टीम में



रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस द्वारा महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अंडर 19 टीम का चयन कर लगातार अभ्यास करवाया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ स्तर पर अंडर 19 की 2 टीमों का चयन किया गया। जिसमें रायगढ़ जिले की मनसा साव एवं भूमि मैत्री का चयन किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि विगत माह से सभी जिलों के खिलाडिय़ों का ट्रायल लेकर अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम का कैंप राजधानी में लगाया जा रहा था। अभ्यास सत्र के बाद दो टीमों का चयन अभ्यास मैचों के लिए किया गया है। इसमें प्रथम अभ्यास टीम आंध्रप्रदेश के विजयानगरम् के लिए रवाना हुई है। जिसमें रायगढ़ की बेटी मनसा साव को कप्तान नियुक्त कर अहम जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जिले की ही भूमि मैत्री को दूसरी टीम में चयन कर उड़ीसा के साथ होने वाले अभ्यास मैच के लिए टीम में स्थान दिया गया है। मनसा और भूमि के इस चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, महेश दधिची, चंद्रेश यादव,  आदित्य शर्मा, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING