Advertisement Carousel
Uncategorized

मंदिर मेले में पुलिस व्यवस्था की खुली पोल…पहले मीनाबाजार में चाकूबाजी..और अब श्याम मंदिर में…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…चार दिन पहले मीनाबाजार में आकाश झूला के कर्मचारी के द्वारा युवक के पेट में धारदार हथियार से किए कातिलाना हमले के बाद आज मंदिर मेला के पहले ही दिन श्याम मंदिर में चोरों के द्वारा बच्चे के गले से सोने का लॉकेट पार कर दिए जाने की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिल रही है।

advertisement

बता दें की घटना पुलिस की चाक चौबंद बंदोबस्त के दरमियान घटित हुई है।मीनाबाजार और मंदिर मेला में पुलिस व्यवस्था को लेकर पहले ही सवाल खड़े किए जा रहे थे।इन दो घटनाओं ने फिलहाल मेला के दौरान पुलिस बंदोबस्त की पोल खोल कर रख दी है।बहरहाल घटना के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया है। जिसमें संदिग्ध की तस्वीर भी साफ नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING