Advertisement Carousel
Uncategorized

पत्थलगांव में ईसाई धर्म अपना चुके ढ़ाई हजार वनवासियों की घर वापसी

देखिए वीडियो

पत्थलगांव.26 दिसम्बर. (रमेश शर्मा)
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हिंदू धर्म धर्म छोड़ कर नियमित रूप से गिरजाघर जाने वाले सात सौ परिवार के लगभग ढ़ाई हजार वनवासियों के पैर धोकर आर्य समाज ने उनकी घर वापसी करवाई है. इस मौके पर रायगढ़ सांसद गोमती साय और भाजपा नेता प्रबल प्रताप,मुरारीलाल अग्रवाल (आर एस एस ), मदन लाल अग्रवाल, डा.बीएल भगत सहित अनेक दिग्गज लोग भी उपस्थित थे.

advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व.दिलीप सिंह जूदेव व्दारा शुरू किया गया घर वापसी का कार्यक्रम को अब जूदेव परिवार की युवा पीढ़ी के सदस्य यश प्रताप जूदेव, शौर्य प्रताप और विजय आदित्य ने सम्हाल लिया है.
घर वापसी का कार्यक्रम में किलकिला स्थित मांड नदी के तट पर वनवासियों के साथ विशाल यज्ञशाला के अग्निकुंड में आहुति देकर अपनी प्राचीन संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प भी लिया.इन सभी सदस्यों को पत्थलगांव के प्रमुख समाजसेवी मदन लाल अग्रवाल ने कम्बल भेंट किये.

इस कार्यक्रम में हरिव्दार, ऋषिकेश तथा अनेक धार्मिक स्थलों से काफी बड़ी संख्या में साधु संतों की टोलियां भी बड़ी संख्या में पहुंची थी.

आर्य समाज के प्रमुख संत कपिलेश्वर महाराज ने घर वापसी करने वाले पहाड़ी कोरवा, नागवंशी तथा विभिन्न जाति के लोगों से शपथ पत्र भरवा कर प्रशासन को सौंप दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING