Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल में रही कृष्ण जन्माष्टमी की धूम राधाकृष्ण की वेशभूषा में नजर आए नन्हे-मुन्ने बच्चे दही हांडी में भी आजमाए हाथ, माताओं से सजाई से मटकियां फोटो स्कूल में


 रायगढ़। शहर की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधाकृष्ण की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे, जो काफी मनमोहक लग रहे थे। बच्चों के हाथों दही हांडी भी फोड़े गए। माताओं ने भी सुंदर-सुंदर मटकी सजाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में हर तीज-त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसके माध्यम से बच्चों को देश के तीज-त्यौहार व कला-संस्कृति से अवगत कराया जाता है। इसी कड़ी में स्कूल की ओर से कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छोटे बच्चों के लिए राधाकृष्ण बनो व माताओं के लिए मटकी सजाओ स्पर्धा आयोजित की गई। बच्चे राधाकृष्ण के रूप में सज-धजकर अपनी माताओं के साथ स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर स्कूल परिसर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा ने फीता काटकर व भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राधाकृष्ण के रूप में सजे-धजे बच्चों ने छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन बच्चों के लिए मटकी भी बांधे गए थे। माताओं ने भी कार्यक्रम में उत्साह से हिस्सा लेते हुए सुंदर-सुंदर मटकियां सजाईं। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर श्रीकृष्ण की भक्ति में सरोबार रहा। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो से सम्मानित किया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING